LifeDb home LifeDb
News

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें 26-07-2025

By Mani 3 min read

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

26-07-2025

                       

1.कारगिल विजय दिवस, PM ने लिखा- वीर सपूतों के साहस को सलाम; हमें भारत मां के वीर सपूतों के अद्वितीय साहस, पराक्रम की याद दिलाता है: पीएम मोदी


2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में भी हमारे राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया


3.आर्मी चीफ बोले- ऑपरेशन सिंदूर से PAK को सीधा संदेश, आतंकवाद के समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा; कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी


4.आतंकवाद और तस्करी में शामिल भगोड़ों को लाया जाए वापस, अमित शाह ने सुरक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश


5. पूरी दुनिया पर चला पीएम मोदी का जादू, लोकतांत्रिक देशों में सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए,सर्वे में भाग लेने वाले लोगों में से 75 प्रतिशत ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे स्वीकार्य नेता बताया। वहीं 18 प्रतिशत ने इसके विपरीत मत दिया। 7 प्रतिशत लोग ऐसे थे, जिन्होंने कोई मत नहीं दिया


6. डेमोक्रेटिव ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में मोदी टॉप पर, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति दूसरे स्थान पर, टैरिफ वॉर की वजह से ट्रम्प को आठवां स्थान मिला


7. रेल यात्रियों को क्यों मिल रहा बेस्वाद और गंदा खाना? खुद रेलमंत्री ने बताया – पांच साल में मिलीं 19 हजार शिकायतें, जुर्माने और चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं


8. रेलवे का दावा है कि शिकायतों पर तेजी से कार्यवाही की गई, कुल 3137 मामलों में जुर्माना लगाया गया, जबकि 9627 बार संबंधित विक्रेताओं को चेतावनी दी गई,4467 मामलों में दुकानदारों को समझाया गया और सही तरीके से काम करने के लिए कहा गया,


9. 'रिटायर होने के बाद नहीं लूंगा कोई सरकारी पद', पैतृक गांव पहुंचे CJI बीआर गवई का बड़ा बयान


10.मोदी मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे, 1965 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी; भारत-मालदीव संबंधों के 60 साल भी पूरे


11.जयपुर में सीएम ऑफिस-एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेल किया, लिखा- एक-दो घंटे में दोनों जगह धमाके होंगे, हालांकि 1 घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली


12. राजस्थान के झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद दिखी एक और लापरवाही, टायरों से किया छात्रा का अंतिम संस्कार, प्रशासन पर फिर से सवाल खड़े हो गये है


13. सावधान! मॉनसून दिखा रहा तेवर, आज और कल जमकर होगी बारिश; मौसम विभाग का अलर्ट,मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश हाईवे बंद,हिमाचल में 700 से ज्यादा मकान-दुकान जमींदोज; 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट


14.ट्रम्प के बर्थराइट सिटीजनशिप आदेश पर तीसरी बार रोक, फेडरल कोर्ट बोला-ये संविधान के खिलाफ, अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा


You may also like: ICC Men’s T20 World Cup 2026 match between South Africa and Afghanistan (Match 13, Group D, played on 11 February 2026

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.